महिला ने जहर खाया,इलाज से पहले ही मौत | badarwas news

बदरवास। बदरवास क्षेत्र के कुंवरपुर गांव की महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रानली (40) पत्नी नानसिंह बारेला निवासी कुंवरपुर ने मंगलवार की रात जहर खा लिया।

हालत बिगड़ी तो परिजनों को जहर खाने की बात बता दी। परिजन इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।