लॉकडाउन में खुलेगा उत्कृष्ट विद्यालय, शिक्षक चैक करेंगें 10वी और 12वीं क्लास की कॉपियां

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्धारा आयोजित क्लास 10वीं और 12वीं की क्लास की कॉफिया को चैक करवाने का काम 24 अप्रैल से श्रीगणेश करने का निर्णय लिया हैं। इससे पूर्व बताया जा रहा था कि शिक्षक इस लॉकडाउन में घर में लॉक रहकर ही कॉफी चैक करेंगें। लेकिन अब ऐसा नही होगा कलेक्टर शिवुपरी अनुग्रहा पी ने इस नियम को बदल दिया हैंं अब चिन्हित शिक्षक शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में ही काफियो का मूल्याकर करेंगें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड मूल्यांकन की गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसमें स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस बार केंद्रीय मूल्यांकन न कराते हुए कॉपियां शिक्षकों के घर भेजी जाना हैं। और इसके लिए जिले स्तर पर कलेक्टर निर्णय ले सकते हैं।

इसके तहत मंगलवार देर शाम निर्णय हुआ कि कॉपियां उत्कृष्ट विद्यालय में ही चैक होंगी। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के करीब 350 शिक्षक जिनमें कक्षा 10वीं के लिए 200 और कक्षा 12वीं के लिए 150 शिक्षकों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें कापियां जांचने उत्कृष्ट विद्यालय में दी जाएंगी।

24 अप्रैल से होगा मूल्यांकन शुरू: बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत 22 से 25 अप्रैल तक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराना है। एक शिक्षक को अधिकतम 45 कॉपियां दी जाएंगी। विशेष परिस्थितियों में संख्या बढ़ाई जा सकती है।

शिक्षक को एक दिन में यह कॉपी चेक करने के बाद जमा करानी होगी। गाइड लाइन में यह साफ कहा गया है कि ग्रीन ऑरेंज जोन वाले जिलों में मूल्यांकन करवाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था बरतनी होगी।

तैयारियां पूरी कर ली हैं
हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन कार्य हम 24 अप्रैल से शिक्षक-शिक्षिकाओं से कराएंगे। मेडम कलेक्टर से मिले निर्देश के बाद हमने आदेश जारी कर दिए हैं।
अजय कटियार, डीईओ शिवपुरी