शिवपुरी। अभी तक आपने सोशल मीडिया पर देश में नफरत फैलाने और गलत जानकारियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगता है लेकिन कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मानवता की सेवा के मामले भी सामने आते हैं। एक ताजा मामला भोपाल से सामने आया है। जिसमें एक व्हाट्सएप ग्रुप के दोस्तों ने ग्रुप के ही एक दोस्त के लिए मदद का अनूठा अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत 8 घंटे के भीतर कैंसर से जूझ रही मां के उपचार के लिए बेटे के दोस्तों ने 3 लाख की राशि इकट्ठी कर दी। राशि के अभाव में 3 दिनों से टल रहा कैंसर का ऑपरेशन आज होगा।
ग्रुप के सदस्य और कोतवाली में पदस्थ एसआई रूपेश शर्मा ने बताया कि उनके ही वाट्सएप ग्रुप के दोस्त भोपाल निवासी बबलू पटेल की माताश्री गीता पटेल का कैंसर ऑपरेशन भोपाल के जवाहर लाल नेहरु कैंसर हॉस्पिटल में होना है। इस ऑपरेशन पर 2 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च होनी है जिसे जोडऩे के लिए बब्लू पटेल परेशान हो रहे थे। राशि के कारण यह ऑपरेशन 3 दिन से टल रहा था।
जब दोस्तों को पता लगा कि उनका दोस्त मुसीबत में है। वह अपने दोस्तों से तत्काल में अपना घर बैचने की गुहार लगा रहा था। तो इन लोगों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर हेल्पिंग फंड के लिए अभियान शुरु कर दिया। देखते ही देखते इस अभियान में ग्रुप के सारे सदस्य जुड़ गए और लगभग 100 लोगों ने थोड़ी-थोड़ी मदद कर 8 घंटे के भीतर 2 लाख 32 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर दी। मदद करने वालों में सेना में कार्यरत मेजर, कर्नल, नेता, पत्रकार, व्यापारी, वकील सभी शामिल हैं।
इन लोगों ने की मदद
इस हेल्पिंग फंड में मदद करने वालों में अंकित चंसौरिया, पियूष शुक्ला, राहुल चौहान, वासू त्यागी,आकाश जैन, सनी मिश्रा, मेजर अनिकेत, विवेक, संजय, अमन माटा, रिषी शिवहरे, हिमांशु गौर, अमित, कपिल पाल, सोनू खुराना, अनुराग राय, राहुल पटेल, जारीय़ा जी, हैप्पी सिंह, पंकज, नवीन, जीतेन्द्र राज सिंह, हिमांशु, आनंद, राहुल चौकसे, अमित श्रीवास्तव, जिनी राजन, रूपेश, दीपू पाराशर, शिवेन्द्र शुक्ला, अंकुर यादव, जोगिन्दर सिंह, कर्नल राहुल त्रिपाठी, संजू, धीरेन्द्र, जान मोहम्मद, योगेन्द्र, जोगी, नितिन, विनय चौरसिया, हेमंत वर्मा, दिलीप सिंह, स्वर्णिम दुबे, कुलदीप, आयुष मिश्रा, धवल गहलोत, हरदीप, रामकृष्ण, पिंटू, अतुल कुमार, नीरज दुलारे, मोहन गोडबोले, शक्ति निकुम, अमित, रानु अग्निहोत्री, तरुण, गुड्डू, अरुण, नीतेश, मोहित, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, तन्मय जैन, कुंदन, राहुल बाफिला, राजशेखर, राकेश सिंह, बॉबी जोशी, अंकित उपाध्याय, राजन देव, रोहित, रवि बिंद्रा, देवेन्द्र यादव, मयंक, राजेश, मोहित शुक्ला, पुरुषोत्तम, जयदीप पटेल, अंकित जैन, हरमीत, प्रभात चंसौरिया, सोमेन्द्र गौर, अनिल रघुवंशी, सुशील त्रिपाठी, अंकुर जैन, मणिकांत चौरसिया, अमित मोड़, हनी चंडोक शामिल हैं। यह सभी लोग मध्यप्रदेश और देश के कई हिस्सों से हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बब्लू पटेल के खाते में अपनी मदद पहुंचाई।

