मंगेतर को गिफ्ट करने के लिए साड़ी चोरी करता था | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस कस्बे से ही आ रही है। जहां आज एक ऐसे चोर का खुलासा हुआ है जो अपने ही सेठ को चूना लगाकर लगातार दुकान से साडी सहित अन्य सामान चोरी कर रहा था। इस मामले का खुलासा सीसीटीव्ही के माध्यम से हुआ। जिसपर पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार संतोष कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी कब्रिस्तान के पास कोलारस कस्बे में ही स्थिति सर्राफा साडी सेंटर कें नाम से डिंपल जैन पुत्र राजकुमार जैन की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। बीते कुछ दिनों पूर्व ही युवक की सगाई पुराने थाने के पीछे हुई थी। तब से ही इस दुकान में से प्रतिदिन कुछ न कुछ माल गायब हो जाता है। जिसे लेकर डिंपल परेशान रहने लगा।

बीती रात्रि भी राजकुमार ने अपनी दुकान का सामान चैक किया तो उसमें से कुछ माल गायब मिला। जिसपर राजकुमार ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीव्ही खंगाले। जिसमें देखा कि दुकान में ही काम करने बाला संतोष कुछ कपडे लेकर पीछे की छत पर गया है। उसके बाद जब लौटते का देखा तो उसके हाथ में कपडे नहीं थे।

उसके बाद राजकुमार ने आज सुबह उक्त सेल्समैन संतोष को बुलाकर पूछताछ की। इस पूछताछ में वह आरोप को नकारने लगा। जब उसे सीसीटीव्ही फुटैज दिखाया तो वह टूट गया और उसने चोरी करना कबूल कर लिया। जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह दुकान से कपडे चोरी कर पीछे से होटल फूलराज की तरफ फैंक देता था।

दुकान बंद करने के बाद वह उक्त कपडों को लेकर आ जाता था। युवक ने बताया है कि वह कुछ कपडों को अपने घर तो कुछ कपडों को अपनी होने बाली ससुराल में गिफ्ट कर देता था। जिसपर से पुलिस के साथ उक्त युवक अपनी होने बाली ससुराल में पहुंचा। जहां से पुलिस ने उक्त चोर के कब्जे से साडी सहित अन्य कपडे बरामद कर लिए।