पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र पोहरी कस्बे से आ रही है। जहां आज रात्रि में घर के बाहर खडी एक बुलेरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही नवागत थाना प्रभारी कीर्ति सिंह नरवरिया मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार रामगोपाल धाकड जो कि वर्तमान में ग्राम पंचायत बगवासा से सरपंच है। आज उनके पोहरी में तहसील के पास स्थिति घर के बाहर उनकी बुलेरों खडी हुई थी। जिसे अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाश में जुट गई है।

