रातौर रोड पर अनियंत्रित कंटेनर ने छात्र को रौंदा, मौत, बहन ने SI का मोबाइल तोड दिया | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां स्कूल से लौट रहे एक छात्र की एक्टिवा को अनियंत्रित कंटेनर ने रौंद दिया। जिससे एक्टिवा पर सवार एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजन अपने मासूम की लाश को देखकर भडक गए। जिसपर से मृतक की बहिन ने हंगामा करते हुए एसआई का मोबाईल तोड दिया।

जानकारी के अनुसार आलोक वर्मा निवासी भानगढ गणेशा ब्लेश्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वी का छात्र है। उक्त छात्र आदर्श नगर कॉलोनी में रहता था। आज वह स्कूल से पैपर देकर अपनी साथी छात्राओं और एक छात्र के साथ अपनी स्कूटी से निकला। परंतु पैपर खत्म होने के बाद मस्ती के उदृदेश्य से उक्त सभी छात्र छात्राएं रातौर रोड पर जा पहुंचे। जहां पीछे से आ रहेे एक अनियंत्रित कंटेनर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है कि आलोक वर्मा स्कूल का होनहार छात्र रहा है। अभी हाल ही में आए रिजल्ट में उसके सबसे अच्छे नंबर आए थे।

इस हादसे में छात्र आलोक वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इस हादसे की सूचना परिजनों को दी। बताया गया है कि इस हादसे की सूचना के बाद मृतक की बहिन मौके पर पहुंची और जहां पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी पुलिस द्धारा न देने से नाराज बहिन हंगामा करने लगी। इस दौरान मृतक की बहिन ने पुलिस एसआई अनुपम मिश्रा का मोबाईल तोड दिया। इस मामले में पुलिस ने बाहन चालक केे खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।