शिवपुरी। सुरवाया महाविद्यालय के प्रधान अध्यापक 55 वर्षीय महेश भार्गव का आज सुबह 3 बजे सिद्धि विनायक हॉस्पिटल शिवपुरी में आकस्मिक निधन हो गया। श्री भार्गव को हृदयाघात होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सहज और सरल स्वभाव के श्री भार्गव के निधन से उनके ईष्टमित्रों और शिक्षा विभाग से जुडे कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी अंतिम यात्रा सोनचिरैया के पास स्थित निवास स्थान से आज दोपहर 12 बजे निकाली गई। अंतिम यात्रा में अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है। कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा ने प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद भार्गव के निधन को शिक्षा विभाग की एक आपूर्णीय क्षति बताया है।

