शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा जीएसटी के माध्यम से प्रत्येक प्रदेश में समान दर से समान कर का निर्धारण करने का वादा नागरिकों से किया गया था। लेकिन शासन द्वारा किये गये वादे में फर्क उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश मे लागू कर दरों से स्पष्ट नजर आते देखा जा रहा है। शिवपुरी जिले के कुछ नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे हुये हैं। जिनमें पिछोर, करैरा, दिनारा, बसई, माताटीला आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों में यूपी एमपी के टैक्स में इतनी अधिक विषमता है कि टैक्स की बजह से डीजल पेट्रोल की दरों में अत्यधिक अंतर देखा जाता है।
मजबूरन पैसा बचाते हुये एमपी का आदमी यूपी की ओर भागता है और वहां से डीजल पेट्रोल क्रय कर अंतर का लाभ उठा लेता है, जबकि एमपी में कर दर अधिक होने की बजह से एमपी का ब्यापारी व व्यवसायी वर्ग इस विषमता के शेाषण का शिकार होता है। एक बहुत बडा नुकशान एमपी के ब्यवसायियों को उठाना पडता है। यूपी एमपी बार्डर के नजदीक एमपी में लगे कुछ डीजल पम्पों के संचालकों ने आपबीती सुनाते हुये बताया कि वे इस संबंध में कई बार शिकायत समाचार पत्रों के माध्यम से व ज्ञापनों के माध्यम से सरकारों को देते आये हैं लेकिन अब तक इस विषय में केाई सुनवाई नहीं की गई है। इसका खामियाजा हम डीजल पेट्रोलपंप संचालकों को भुगतना पड रहा है।
हमारी एमपी से अधिकांश उपभौक्ता यूपी में लागू टैक्स दरों के कम होने के बजह से डीजल पेट्रोल की दरों में भारी कमी का फायदा लेते हुये यूपी से क्रय करते हैं और हमारी सैल प्रभावित होती है। डीजल पेट्रोल संचालकों ने बार बार यूपी एमपी सरकारों से निवेदन करते हुये कहा है कि वे देश में समान दर समान कर का सिद्धांत लागू करते हुये अपनी बात पर खरी उतरें। केन्द्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का निवेदन करते हुये एमपी के पंम्प संचालकों ने जीएसटी लागू होने के साथ किये गये समान दर समान कर के बादे को पूरा करने का वचन निभाने की बात भी कही है। ता कि दौनों प्रदेशों में समान कर के चलते समान दर मिले और दौनों प्रदेशों के ब्यापारियों व पंम्प संचालकों को सुविधाजनक व्यापार करने को मिले और लाभ हो सके।
हम जहां दो पैस का लाभ मिलेगा हम वहां से सामान खरीदेंगे:
इस संबंध मेंं वाहनों के चालक गोपाल कुशवाह, धनीराम लोधी, रामेश्वर झा, अनवर अली, रफीक आदि से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें तो जहां से सौदा सस्ता मिलेगा वो वहां से सामान खरीदेंगे। इस आधार पर पास ही में लगे यूपी झांसी की सीमा के पास डीजल पेट्रोल पम्प पर सस्ती दर में फयूल उपलब्ध हो जाता है। इस कारण से हम वहां जब भी चक्कर लगता है अपनी गाडी का फुल टैंक करा लाते हैं वहीं एक दो बडी कटिटयों में डीजल ले आते हैं जो चलता रहता है। यदि यही डीजल मध्यप्रदेश में भी उसी भाव मिलने लगे तो भला हम क्यों यूपी की ओर जायेंगे। फिर तो हम एमपी से ही पूरा डीजल व पट्रोल खरीदेंगे।
क्या कहते है पंप संचालक:
यूपी कर दर में अंतर को लेकर एमपी के डीजल पेट्रोल पंम्प संचालकों में निराशा देखने को मिल रही है। इसी मायूशी के साथ जबाव देते हुये डीजल पेट्रोल पम्प संचालक हिमांशु जैन, मुकेश चौधरी, नितिन चौधरी, विनोद शर्मा, गोलू पाल आदि ने बताया कि एक तरफ तो सरकार समान कर समान दर की बात करती है वहीं दूसरी ओर एमपी यूपी में कर में असमानता के चलते डीजल पेट्रोल की दरों में भारी अंतर होने से हमारा ब्यापार बुरी तरह से प्रभावित है। हमारी एमपी का अधिकांश ग्राहक यूपी के डीजल पेट्रोल पम्पों से सस्ती दरों पर डीजल पेट्रोल क्रय करके ला रहे हैं। जिससे हमारी सैल प्रभावित है। ग्राहक को तो जहां से फायदा मिलेगा वहां से सामान खरीदेगा। यदि यही कर दर दौनों प्रदेशों यूपी एमपी में समान हो जावे तो फिर ना ग्राहक को यूपी तक जाने की तकलीफ उठानी पडेगी और ना ही पम्प संचालकों को आर्थिक नुकशान उठाना पडेगा।

