रामस्वरूप राय लालच में फसें, सस्ते के चक्कर में नकली सोना खरीदा, मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाने से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के 3 ठगो ने एक शिवपुरी निवासी को सस्ते रेट का सोना देने का लालच दिया और नकली सोना थमा दिया। जब शिवपुरी में सुनार को उक्त सोना चैक कराया तो वह नकली निकला। पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट पर तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

फरियादी पंकज राय पुत्र रामस्वरूप राय निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 मार्च को हरीराम जाटव निवासी ग्राम अटारई (इंदार) मेरे घर आया और बोला कि मेरे व मेरे दोस्त रामबाबू मोगिया एवं छोटा सूरज मोगिया के पास सोने के दाने हैं। हमें पैसों की जरूरत है। कम रुपए में सोने के दाने दिलवा दूंगा।

तब अपने दोस्त आशीष तोमर व हरिराम जाटव के साथ गाराघाट रेस्ट हाउस के पास शाम करीब 6 बजे पहुंचे। यहां दो लोग मिले, जिन्होंने सोने जैसे बहुत सारे दाने दिखाए। दस हजार रुपए में इन्होंने मुझेे सोने जैसे पीले रंग के बीस दाने दे दिए। शिवपुरी में सुनार ने बताया कि दाने सोने के नहीं बल्कि सोने का पानी चढ़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।