शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास से आ रही है। जहां बनी पानी की टंकी पर आज शाम एक चपरासी चढ गया। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाबुझाकर नीचे उतारा। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार डायल-100 पर कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली कि वृद्ध मदन जाटव पुत्र परसादी जाटव उम्र 55 साल पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पानी जलप्रदाय टंकी के ऊपर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना पर से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी से डायल-100 एवं थाने के पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया।
पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो शिवपुरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बनी जलप्रदाय टंकी के ऊपर एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था तब स्थानीय लोगों एवं पुलिस की समझाइश के बाद कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध मदन जाटव पुत्र परसादी जाटव उम्र 55 साल को पानी की टँकी से नीचे उतारा गया।
बताया गया है कि मदन पास में ही स्थिति एक स्कूल में प्रायवेट तौर पर चपरासी का काम कर रहा था। जिसपर से उक्त स्कूल के संचालक ने उसके मेहनताने के लगभग 8 हजार रूपए नहीं दिए थे। जिसे लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ गया था।