न्यू मां पीतांबरा और श्रृद्धा कंप्यूटर दोनो कियोस्क बंद, छात्रो से वसूल रहे थे अधिक पैसे | Shivpuri News

शिवपुरी। पीजी कॉलेज के सामने संचालित कियोस्क सेंटर छात्रो से निर्धारित फीस से अधिक वसूली कर रहे थे। इस मामले की लगतार खबर प्रकाशित की जा रही थी। एमपी ऑनलाइन के असिस्टेंट मैनेजर खुद ग्राहक बनकर कियोस्क सेंटर पर पहुंचे। ज्यादा पैसे मांगने पर दोनों ही कियोस्क सेंटर की आईडी ब्लॉक कर दीं हैं।

जानकारी के अनुसार पीजी काॅलेज के सामने संचालित न्यू मां पीतांबरा और श्रृद्धा कंप्यूटर कियोस्क सेंटर पर 12 फरवरी को छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फीस जमा की थी। इस दौरान छात्रों से कियोस्क सेंटर संचालक सौ-सौ रुपए ज्यादा वसूल रहे थे। निर्धारित फीस जमा कराकर रसीद काटकर सौ रुपए अतिरिक्त वसूले जाने पर छात्रों ने विरोध किया था।

मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। ग्वालियर से आए एमपी ऑनलाइन लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर शैलेंद्र दंडौतिया शिवपुरी आए और ग्राहक बनकर चार से पांच कियोस्क सेंटर पर पहुंचे।

असिस्टेंट मैनेजर दंडौतिया ने बताया कि न्यू मां पीतांबरा और श्रृद्धा कंप्यूटर द्वारा बीस से तीस रुपए ज्यादा मांगे गए। इसलिए दोनों ही कियोस्क सेंटर की आईडी ब्लॉक करा दीं हैं। आगे भी किसी कियोस्क सेंटर पर ज्यादा राशि वसूलने की शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।