बाहर फंसे लोग मदद मांग रहे हैं, प्रशासन की हेल्पलाइन से पॉजिटिव रिस्पांस नहीं | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देश में कोरोना वायरस के चलते पूरा देश 22 मार्च को 1 दिन के लिए देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के आहव्हान पर जनता कफ्यू लगाया गया था। उसके बाद से ही पूरा देश लॉकडाउन को गया। धीरे धीरे यातायात के संसाधन बंद होते गए जो जहां था वही रह गया। शिवपुरी के एक सैकडा से अधिक लोग दूसरे राज्य और दूसरे जिलो में फंसे हुए हैं।

प्रशासन ने बीते रोज एक आदेश निकला हैं, और शिवपुरी जिले के 2 अधिकारियो को शिवपुरी वह लोग जो बहार फंसे हुए है उनको घर वापस लाने की जिम्मेदारी सौपी हैं। लेकिन अभी इस मामले में पॉजिटिव रिजल्ट नही निकले है।

कोरोना की इस जंग में शिवपुरी समाचार डॉट लगातार सबसे तेज और विश्वसनीय खबरे प्रकाशित कर रहा हैं जनहित में लगभग हर खबर में अपने मोबाईल नंबर प्रकाशित कर रहा हैं जिससे शहर के किसी भी नागरिक को कोई जानकारी लेनी हो या समस्या हो तो कॉल कर सकता हैं।

आज शिवुपरी समाचार डॉट कॉम के आफिस में शिवपुरी के रहने वाले फिरोज खान का फोन आया। फिरोज खान ने बताया कि वह 20 मार्च को शिवपुरी से युपी अपने भाई शहबाज भाभी सिराज बानो और उनके दो बच्चे के साथ यूपी के मेरठ जिले में अपनी भाभी के भाई की शादी में गए थे। लेकिन अब वह फस गए हैं,उन्होने प्रशासन से शिवपुरी वापस आने की मदद मांगी हैं। फिरोज खान का सम्पर्क नंबर 7974379043

इसी तरह शिवपुरी की पोहरी अनुविभाग के गांव ऐचवाडा गांव के मूल निवासी आशुतोष पाराशर इंदौर में बजाज फायनैंस कंपनी में जॉब करते हैं,लेकिन लॉकआउट में वह इंदौर में ही फसे हैं। वह अपने एक साथी के साथ एक रूम में रह रहे हैं इंदौर में अब टिफिन भी बंद हैं अपने हाथ से बना कर खा रहे हैं वह भी अपने घर वापस आना चाहते हैं।

इसी तरह शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में निवास करने वाले यश जैन भी इंदौर में फसे हैं वह भी इंदौर में प्राइवेट जॉब करते हैं। यश जैन भी अपने घर अपने परिवार के पास आना चाहते हैं। मप्र में कोरोना का सबसे ज्यादा आक्रमण इंदौर में है। आशुतोष संपर्क नंबर 8770264183,यश जैन 8305507597

इसी प्रकार कोलारस के जगतपुर क्षेत्र में रहने वाले असलम शाह अपनी फैमिली के साथ ग्वालियर एक शादी में शामिल होने गए थे। लेकिन वह वही फस गए हैं। असलम शाह का कहना हैं कि जिस घर में वह रह रहे वह हमारे कारण परेशान हो रहा हैं। इस कारण हम जल्द ही वापस अपने घर जाना चाहते हैं। असलम शाह संपर्क नंबर 7440787025