ईयरफोन लगाकर जा रहा था युवक और जा टकराया ट्रेन से, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। मानकपुर गांव का युवक कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन से टकरा गया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया, जहां इलाज के कुछ देर बार दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिलीप (26) पुत्र बृजलाल जाटव निवासी मानकपुर सुबह करीब 8 बजे खेतों की तरफ शौच करने जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय शिवपुरी से गुना की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान 10.20 बजे मौत हो गई।

पुलिस को परिजनों ने बातचीत में बताया कि घायल अवस्था में मिले दीपक के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ईयरफोन लगे रहने के कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और चपेट की चपेट में आ गया।