पिछोर। जिले के पिछोर तहसील में इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवास पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाएं बडे पैमाने पर रक्तदान करेंगी। इस तरह की पहली पहल जिले के पिछोर में की जा रही है। जिसे लेकर महिलाएं उत्सुक है।
अभी तक अधिकतर पिछोर मे पुरुषों द्वारा ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है जिसमे बड़ी संख्या मे हमारे जागरूक भाइयों द्वारा रक्तदान किया जाता है। अब पहली बार रक्तदान शिविर की आयोजक मातृशक्ति है। जिन्होंने रक्तदार का बीडा उठाया है।
इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक रश्मी भट्ट ने बताया है कि वह रक्तदान के साथ साथ अपनी साथी महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगी। अब सबाल अपने पिछोर की WOMAN POWER का है। रश्मी भट्ट ने अपनी साथी माताओं,बहनों,सहैलियों से रक्तदान करने का आहृवान किया है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सब मातृ शक्ती पिछोर का नाम रोशन करते हुए रक्तदान करें। जिसे पिछोर में एक नया रिकॉर्ड बन सके।

