अपने ही दोस्त की आग लगाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर बूधोन में आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक निवासी ग्राम राजापुर बूधोन द्वारा फरियादी के पोते बीरन केवट पुत्र सीताराम केवट उम्र 20 साल की जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी ,हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल ग्वालियर रेफर किया गया। जहॉ इलाज के दौरान उसकी मृत्यू हो गई।

उक्त सूचना पर से थाना मायापुर में आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 45/2020 धारा 302, 307,294, 323 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना लेकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बीते रोज सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभी अपने घर ग्राम राजापुर बूधोन में है सूचना पर से थाना प्रभारी मायापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया।

पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजापुर बूधोन में आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक निवासी ग्राम राजापुर बूधोन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रवीण त्रिपाठी, उनि. अंशुल गुप्ता, उनि. छत्रपाल सिंह तोमर, आरक्षक विक्रांत और आरक्षक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर बूधोन में आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक निवासी ग्राम राजापुर बूधोन द्वारा फरियादी के पोते बीरन केवट पुत्र सीताराम केवट उम्र 20 साल की जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी ,हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल ग्वालियर रेफर किया गया। जहॉ इलाज के दौरान उसकी मृत्यू हो गई।

उक्त सूचना पर से थाना मायापुर में आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 45/2020 धारा 302, 307,294, 323 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना लेकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बीते रोज सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभी अपने घर ग्राम राजापुर बूधोन में है सूचना पर से थाना प्रभारी मायापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया।

पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजापुर बूधोन में आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी देवेन्द्र पुत्र केवल रजक निवासी ग्राम राजापुर बूधोन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रवीण त्रिपाठी, उनि. अंशुल गुप्ता, उनि. छत्रपाल सिंह तोमर, आरक्षक विक्रांत और आरक्षक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।