शिवपुरी। बीते रोज शहर में नाबालिग बच्ची रोते हुए अकेली द्वारकापुरी कॉलोनी शिवपुरी में एक व्यक्ति को मिली है। उक्त सूचना पर से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा एफआरव्ही-6 को तत्काल मौके पर पहुँची और एफआरव्ही-6 में मौजूद पुलिस स्टाफ आर. जसवंत धाकड़ एवं पायलेट गोलू करारे द्वारा मौके पर पहुंचकर कॉलर से उक्त गुम बच्ची के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि में इस बच्ची को नहीं जानता हूं, ये बच्ची अकेली रोते हुये मुझे द्वारकापुरी कॉलोनी शिवपुरी में मिली है।
जिसकी सूचना मेंने डायल-100 को दी है,बाद एफआरव्ही-6 स्टाफ द्वारा बच्ची को चुप कराकर उससे उसके घर के बारे में पूछा तो वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी, एफआरव्ही पुलिस स्टाफ द्वारा बच्ची को साथ में लेकर सार्वजनिक रुप से करौंदी कॉलोनी,दर्पण कॉलोनी बाद न्यू दर्पण कॉलोनी में जाकर घोषणा करवाई एवं बच्ची के परिजनों को क्षेत्र की सभी गलियों में तलाश किया।
इसके साथ ही आसपास फेमस दुकानों पर पूछताछ की तब करीब आधा घण्टे की कड़ी मशक्कत के पश्चात उनके घर का पता चला कि उक्त बच्ची न्यू दर्पण कॉलोनी में सुरेश धाकड़ के मकान में रहती है। बाद बच्ची को उसके घर सुरेश धाकड़ के मकान में पहुंच कर उसकी मां लक्ष्मी पत्नी प्रमोद धाकड़ निवासी लश्करी गार्डन के पास न्यू दर्पण कॉलोनी शिवपुरी के सुपुर्द किया गया। बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त कर आगे अपने बच्चों का सही से ध्यान रखने की शपथ ली।

