शिवपुरी। जिले के करैरा और खनियांधाना क्षेत्र में दो युवकों ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना करैरा के ग्राम टीला में घटित हुई। जहां अमर सिंह पुत्र बाबू सिंह चौहान ने फांसी लगा ली। जबकि खनियांधाना के ग्राम झूतरी में अशोक पुत्र रामप्रसाद रजक ने भी घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

