तार फेंसिंग फंस कर घायल हुए तेंदुए की ईलाज के दौरान मौत | Shivpuri news

शिवपुरी। शिवपुरी।नेशनल पार्क सीमा के अंतर्गत आने वाले हातोद गांव में एक तेंदुआ तार के जाल में फंस गया था। पार्क प्रबंधन ने तेदुएं को बेहोश कर निकाला और ईलाज के लिए एक पिजंरे में बद कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि उक्त तेंदुए की ईलाज के दौरान मौत हो गई. 

पार्क डायरेक्टर माेहन मीणा ने बताया कि ईलाज के दौरान तेंदुआ हेाश में भी आ गया था उसने मांस भी खाया था, लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई। हो सकता है कि पिंजरे के अंदर रहने से उसे शॉक लग गया। पंजे में जख्म की दवा करके हम उसे छोड़ने वाले थे। सैंपल वाइल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून भेज रहे हैं। क्योंकि वायरस अटैक की भी संभावना हो सकती है।