BANDHAN BANK के कर्मचारी को कटटे की नोक पर लूटा, नगदी और BIKE लेकर फरार

करैरा। खबर करैरा क्षेत्र से आ रही हैं। बंधन बैक के कर्मचारी वसूली कर लौट रहा था,तभी खडपुरा की पुलिया के पास लूटैरो ने कटटा अडाकर बाईक और नगर्दी लूट ली। बताया जा रहा हैं कि लूटेरो में एक आरोपी को बैंक कर्मी ने पहचान लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटेरा की तलाश शुरू कर दी।

दीपक जाटव निवासी ऊमरीकलां थाना भौंती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गांव से वसूली कर लौट रहा था। रास्ते में खड़पुरा की पुलिया पर एक बदमाश ने लाठी दिखाकर रोक लिया और बाइक रोकते ही दूसरे ने कट्‌टा अड़ा दिया। इसके बाद बाइक व नगदी 39 हजार रुपए लूटकर भाग गए। दीपक ने एक बदमाश को पहचान लिया है। पुलिस ने आरोपी ऊधल सिंह यादव व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बैंक में आता था, इसलिए ऊधल को पहचान लिया
बैंक कर्मचारी दीपक जाटव ने बताया कि एक बदमाश उनके बैंक में अक्सर लेन-देन के लिए आता रहता था इसलिए उसने ऊधल को तुरंत पहचान लिया। टीआई राकेश शर्मा ने बताया कि ऊधल को वह तीन सप्ताह पहले अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार भी कर चुके हैं। जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।