शिवपुरी। संत शिरोमणि हरि गिरि महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी अभियान मेंं महाराज जी द्वारा गुर्जर समाज के ग्वालियर चंबल संभाग के लोगों से शराब के ठेके ना लेने का आग्रह किया है। इस शराबबंदी महायज्ञ में अब तक शिवपुरी जिले के 90 लोग नशा मुक्त हो चुके हैं। गुर्जर समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
गुर्जर समाज द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में नशे से होने वाली लड़ाई-झगड़े, पारिवारिक उत्पीडऩ, दुर्घटनाएं, बीमारियां आदि कम हुए हैं महाराज जी द्वारा सभी समाज बंधुओं महानुभावों से आग्रह किया गया है कि वह इस मुहिम में सहयोग करें और नशा मुक्ति की दिशा में एक कीर्तिमान स्थापित करें।
हरि गिरि महाराज जी के प्रयासों से ही गुर्जर समाज में परिवर्तन हुआ है। जिसमें दहेज ना लेना ना देना, शादियों में बैंड बाजों पर प्रतिबंध, नशा मुक्ति, मृत्यु भोज, फिजूलखर्ची पर भी महाराज जी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे गुर्जर समाज में व्यापक बदलाव आया है। जिसके चलते गुर्जर समाज शिवपुरी द्वारा भी महाराज जी को आश्वासन दिया गया है कि शिवपुरी में कोई भी गुर्जर समाज का व्यक्ति ना ही शराब का ठेका लेगा ना ही लेने देगा।
इस इस अवसर पर गुर्जर समाज विकास समिति के अध्यक्ष आर.एन.सिंह, जंडेल सिंह, सरवन सिंह मंगरौनी, अमर सिंह कोटिया, कप्तान सिंह, छत्रपाल सिंह, अवतार सिंह, लक्ष्मण सिंह, पदम सिंह, फतेह सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने गुर्जर समाज के लोगों से अपील की है।

