कोलारस SDM तिवारी ने मुक्तिधाम में तार फैंसिंग लगाने के दिए निर्देश | kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस एडीएम आशीष तिवारी ने जगतपुर वार्ड नंबर 1 के मुक्तिधाम की साफ-सफाई तार फेंसिंग रास्ते के निकास सहित बनाने के निर्देश मौके पर पहुंच कर दिए। 13 मार्च शुक्रवार की सुबह कोलारस एसडीएम वार्ड नंबर 1 के नागरिकों के साथ कोलारस की राई रोड के पास स्थित मुक्तिधाम पर पहुंचे और जनहित में जनता के चंदे से विगत 50 वर्ष से बिना सुविधा युक्त सीमाकन युक्त पड़े वार्ड नंबर 1 के मुक्तिधाम की साफ-सफाई तार फेंसिंग रास्ते के निकास सहित बनाने के निर्देश दिए।

टीन शेड नगर परिषद कोलारस की ओर से लगवाने का आश्वासन वहां पर उपस्थित वार्ड वासियों के सामने मौके पर ही  दिए। जिससे वर्षोसे पढ़े मुक्तिधाम को बनाए जाने के संबंध में वार्ड नंबर 1 जगतपुर की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई हम आपको बता दें कि कई बषो से नगर परिषद के पदाधिकारी गण मुक्तिधाम को बनाने में आनाकानी करते रहे जिसके चलते वार्ड नंबर 1 के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भडोता रोड पर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने के लिए जाना पड़ता है।

बारिश सर्दी के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है 1 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है 13 मार्च शुक्रवार की सुबह कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और जनता के चंदे से 40 50 वर्षों से बिना सुविधा युक्त के पड़े मुक्तिधाम की साफ-सफाई तार फेंसिंग रास्ते को बनाने के निर्देश दिए इस अवसर पर कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी पूर्व पार्षद राजकुमार भार्गव हरी राम कोली एडवोकेट जितेंद्र  शिवहरे अनंत सिंह जाट  पत्रकार नवनीत शर्मा सर्वेश शर्मा गंगाराम बाथम दीपक बत्स पत्रकार ऋषभ चंद जैन सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित मौके पर मौजूद थे जिन्होंने कोलारस एडीएम के इस निर्देश की सराहना की है।