माधव नेशनल पार्क के बाघ सफारी परियोजना का मुद्दा DR KP YADAV ने लोकसभा में उठाया

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने आज लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में माधव राष्ट्रीय उद्यान विकसित करने तथा इस उद्यान में बाघ सफारी परियोजना दोबारा आरंभ करने का क्या विचार है एवं उक्त परियोजना को कब तक आरंभ किया जाएगा।

यह प्रश्न भारत के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन  मंत्री से पूछा जिसके जवाब में पर्यावरण एवं वन मंत्री द्वारा बताया गया कि केंद्रीय मंत्रालय के द्वारा केंद्रीय प्रायोजित स्कीम वन्यजीव पर्यावासो का विकास के तहत देश में संरक्षित क्षेत्रों के लिए निधियां प्रदान करता है तदनुसार वर्ष 2019 के दौरान इस स्कीम के तहत मध्यप्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान के लिए एक करोड़ 44 लाख की की धनराशि मंजूर की गई है एवं इसके अतिरिक्त वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार से माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ सफारी परियोजना को दोबारा प्रारंभ करने के लिए कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।