बदरवास | कोलारस-बदरवास के बीच कुल्हाड़ी गांव के पास एबी रोड फोरलेन हाईवे पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
बच्चन लाल (35) पुत्र रामलखन कुशवाह और प्रताप (30) पुत्र बच्चू केवट बुधवार को बदरवास जा रहे थे। कुल्हाड़ी गांव के पास 7.30 बजे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए रात 10.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बच्चन लाल कुशवाह की मौत हो गई है।
जबकि घायल प्रताप का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया प्रताप को बदरवास में कुछ काम थे इसके चलते ऑफिस बंद होने के बाद दोनों बाइक से जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।

