शिवपुरी। शहर में आवारा मवेशियों को आतंंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरूवार की सुबह विष्णु मंदिर क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी अर्जुन लाल शिवहरे पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिससे उनकी कमर में फै्रक्चर हो गया। श्री शिवहरे मॉर्निंग वॉर्क के लिए घर से निकले थे।
जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टेंड पर स्थित अर्जुन स्टोर के नाम से दुकान संचालन करने वाली व्यवसायी अर्जुन लाल शिवहरे गुरूवार की सुबह मॉर्निंग वॉर्क के लिए घर निकले थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे। उस समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे। जिन्हें देखकर श्री शिवहरे रूक गए।
इसी दौरान दोनोंं सांड लड़ते हुए उनके समीप आ गए और वह उनके चपेट में आ गए। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें बचाने के लिए आस पास के लोग जिनमें राजेंद्र, संजय, मुकेश व विनोद पहुंचे।
जिन्होंने द्वंद कर रहे सांडों को डंडें मारकर भगाया और उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनका एक्सरा कराया तो उनकी कमर में फ्रैक्चर था। मवेशियों की इस द्वंद की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों को दी। जिस पर नगर पालिका ने मौके पर नपाकर्मियों को पहुंचाकर उन्हें पकड़वाया और कांजी हाऊस भेज दिया।

