शिवपुरी। अभी पूरे प्रदेश की राजनीति में हडकंप मचा हुआ है। कांग्रेस भाजपा पर विधायकों के अपहरण का आरोप लगा रही है। सियासत में सियासी भूचाल के बीच पूरे प्रदेश में यह खबर चल रही थी कि पिछोर के दिग्गज विधायक केपी सिंह कक्काजू भी लापता है। उनके लापता होने की खबर के बीच कांग्रेसी दिग्गजों ने उनके नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाईल भी बंद आ रहा था।
उसके मोबाईल के बंद होने के बाद यह अपवाह और बढ गई। परंतु इसी बीच कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई कि वह अपने ही विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच है। केपी सिंह कक्काजू के खास लोगों ने बताया है कि बीती रात्रि वह ग्वालियर में सिंधिया के पीए पाराशर के यहां शादी में गए हुए थे। उसके बाद रात्रि में वह अपने ग्रह ग्राम करारखेडा में आ गए थे। उसके बाद वह अपने ही विधानसभा क्षेत्र पिछोर के ग्राम खडीचरा गांव में है। परंतु खबर लिखे जाने तक उनका मोबाईल बंद है।

