JCB खरीदकर एग्रीमेंट के बाद भी रकम चुकता नहीं की, अमानत में खयानात का मामला दर्ज | karera News

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहसील कार्यालय में जेसीबी मशीन खरीदकर उसकी कीमत 1 वर्ष में देने के लिए तैयार कराए गए एग्रीमेंट के बाद आरोपी खरीददार ने एग्रीमेंट का समय निकल जाने के बाद भी जेसीबी की रकम चुकता नहीं की और आरोपी ने जेसीबी लेने से भी इंकार कर दिया। जिस कारण जेसीबी के मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 406 अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया।

पीडि़त आनंद शर्मा उर्फ कल्ला पंडित पुत्र रघुनंदन शर्मा निवासी ग्राम मुहार ने अपनी जेसीबी आरोपी मुकेश सिंह राजावत पुत्र सिवना सिंह निवासी सुल्तानसिंह का पुरा उमरी भिंड को 24 लाख रूपए में 26/05/2018 को बेची थी। उस समय आरोपी ने आनंद शर्मा को विश्वास में लिया और उसे एग्रीमेंट कराकर जेसीबी की रकम 24 लाख रूपए एक वर्ष में देने की बात कही।

लेकिन एग्रीमेंट के अनुसार एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी ने जेसीबी का दाम नहीं दिया। जब आनंद ने आरोपी से कहा कि अगर वह रूपए नहीं दे पा रहा है तो उसकी जेसीबी वापिस कर दे। लेकिन आरोपी ऐसा करने के लिए भी राजी नहीं हुआ और उसने जेसीबी और रूपए देने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत आनंद ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने मामले में प्रकरण कायम कर लिया।