शिवपुरी। विश्व के स्वास्थय पर संकट बन मंडरा कोरोना वायरस से लडने के लिए देश तैयार हैं। प्रशासिनक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई,लेकिन शिवपुरी के स्वास्थय विभाग की कार्यप्रणाली को देखकर लगता हैं वह यह लडाई कागजो पर ही लड रहा हैं। शिवपुरी में 1 दर्जन से विदेश शिवपुरी को नाप गए और विभाग को भनक नही लगी।
बताया जा रहा हैं कि शिवपुरी के प्राईवेट बस स्टेण्ड पर स्थित होटल राज पैलेस में एक विदेशी फैमिली 48 घंटे तक रही लेकिन शिवपुरी प्रशासन को भनक नही लगी। इसमे 6 पुरूष और 6 महिलाए थी। यह बस ईरानी बताए जा रहे थे।
कोरोना के कोहराम के समय में होटल प्रबंधन ने भी इन ईरानी नागरिको की सूचना प्रशासन को नही दी। ना ही स्वास्थय विभाग को इसकी जानकारी लगी। यह ईरानी 8 मार्च को इस होटल में रूके थे। होटल प्रबंधन ने इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उसने बात करने से मना कर दी।
वही जानकारी मिल रही हैं कि शहर के नजदीकी बड़ागांव निवासी युवक की शादी कैलवाड़ा निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद युवती न्यूजीलैंड में रहने लगी। बात नहीं बनी तो तलाक लेने होली के दूसरे दिन शिवपुरी आई। तलाक हो जाने के बाद रचना नामक युवती वापस चली गई। युवती मायके कैलवाड़ा में है या न्यूजीलैंड चली गई है। इस बात की जानकारी विभाग को नहीं है। इसी तरह बांसखेड़ी गांव में नरेंदर सिंह के घर उनके दो भाई हैप्पी व बग्घे सिंह कनाडा से आए थे। बीस से पच्चीस दिन गांव रुकने के बाद वापस चले गए हैं। इनकी भी सूचना विभाग के पास नहीं है।
ग्वालियर बायपास स्थित होटल सोनचिरैया में रुकने 6 मार्च को जर्मनी से एक दंपत्ति पहुंचा। होटल संचालक अमिताभ त्रिवेदी ने बताया कि दंपत्ति को होटल में नहीं ठहराया। इसके बाद जर्मनी का दंपति कहां गया, उन्हें जानकारी नहीं। वहीं टूरिस्ट विलेज होटल में 6 मार्च को यूएसए से आया सैलानी एडम इरविन जानसन आया और 8 मार्च को चला गया।
होटल मैनेजर ने 7 मार्च को सीएमएचओ को सूचना दी थी। सैलानी के बारे में अवगत कराया था। लेकिन विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने मलेरिया अधिकारी डाॅ लालजू शाक्य को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
होटलों को लिखित सूचना के बारे में पूछने पर डॉ. शाक्य ने कहा कि होटलों को पत्र पहुंचा दिए हैं। शनिवार को मिडिया ने टूरिस्ट विलेज, तरुण रेजीडेंस, होटल ग्रीन व्यू में संपर्क किया तो मैनेजरों ने किसी भी पत्र से इनकार कर दिया।

