बेटा ही निकला अपने बाप का हत्यारा, पुलिस पलक क्षपकते ही पहुंच गई | Shivpuri news

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के गोशाला—लुधावली के पास ईको सेंटर में श्रीलाल प्रजापति की सिर कुचली लाश मिली थी। इस हत्या काण्ड में पुलिस हत्यारे तक पलक क्षपकते ही पहुंच गई। बताया जा रहा हैं कि बेटे ने ही पिता की हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गोशाल क्षेत्र में स्थित ईको सेंटर में सिर कुचली लाश पडी हुई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू की तो लाश की पहचान श्री लाल उम्र 45 वर्ष पुत्र अमरलाल बाथम निवासी गोशाला के रूप में हुई।

लाश के पास ही समीप ही खून से सने पत्थर भी मिले थे। पूछताछ से पता चला है कि मृतक का बड़ा बेटा सुरेंद्र बाथम छह माह पहले ही हत्या के आरोप में बरी होकर आया है। पुलिस को सुरेंद्र नशे की हालत में मिला। शर्ट व पैरों पर खून के निशान देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के लिए थाने ले गया, जहां पुलिस ने अपने ही पिता के हत्या के जुर्म में नामजद केस दर्ज कर लिया है।

श्रीलाल बाथम बैराड़ के रसेरा गांव का रहने वाला है। परिवार सहित शिवपुरी आकर रहने लगा था। 10-12 साल पहले रसेरा गांव में रामलखन धाकड़ (40)पुत्र मोटा मांगीलाल धाकड़ की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप सुरेंद्र पर लगा था। तभी से परिवार शिवपुरी आ गया।

लोगों ने रात 8.30 बजे पिता-पुत्र को शराब पीते देखा था
पूछताछ में पुलिस को कुछ लोगों ने बताया है कि रात 8.30 बजे श्रीलाल अपने बेटे के साथ देखा गया है। संभवत: दोनों शराब पी रहे थे। यहीं से पुलिस को शक हुआ और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं घटना स्थल ईको सेंटर पर श्रीलाल की हत्या की और फिर लाश को खींचकर दीवार की ओट में लाकर रख दिया। क्योंकि गेट पर मृतक की चप्पल व और माला पड़ी हुई थी।