खबर का असर: कलेक्टर ने नगर पालिका की समीक्षा बैठक बुलाई, चर्चा के केंद्र में रही जल सप्लाई | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज फिर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर का बडा असर हुआ है। जिसके चलते आज नगर पालिका शिवपुरी की प्रशासक शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी जो कि बीते 15 दिन पहले नियुक्ति हुई ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर को प्रमुखता से लेते हुए आज नगर पालिका के अधिकारीयों के साथ पहली समीक्षा बैठक ली। इस मामले को कल शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर प्रकाशित होते ही जिलाधीश द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें शहर के विकास एवं पेजयल की प्रमुख समस्या पर गंभीरता से चर्चा की गई।

साथ ही शहर के सौन्दर्यीकरण पर जोर दिया साथ ही साफ सफाई के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इतना ही नहीं गर्मियों के समय में नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिले। इसके नलकनेक्शनों पर विशेष जोर दिया गया।

नपा की राजस्व बसूली दी प्राथमिकता

शहर भर में नगर पालिका द्वारा बनाई गई सैकड़ों दुकानों की नीलामी के उपरांत मूलभूत राशि जमा की गई। लेकिन उसके बाद सैकड़ों दुकानदारों द्वारा शेष धनराशि नगर पालिका के खजाने में जमा नहीं कराई गई। साथ ही संपत्तिकर, जलकर, के साथ अन्य टेक्स भी लोगों जमा नहीं किए जा रहे हैं।

जिनकी बसूली के लिए गत दिवस लगभग 60 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। समीक्षा बैठक में जिलाधीश द्वारा शेष धन राशि की बसूली पर जोर दिया गया हैं। जिससे शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े न आ सके।

पार्कों व चौराहों को किया जाएगा विकसित

नगर पालिका शिवपुरी में विगत 5 वर्षों से कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कार्यकाल में शहर के विकास पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। प्रमुख चौराहा माधव चौक पर पूर्व में बनाए गए पार्कों की दुर्दशा सभी के समक्ष हैं। जिन्हें भी सुधारने की जहमत नहीं उठाई गई। जिलाधीश द्वारा नगर पालिका का कार्यभार संभालने के उपरांत की गई समीक्षा बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों व पार्कों को विकसित किए जाने की चर्चा की गई हैं।

ठेकेदारों के भुगतान पर कोई चर्चा नहीं

नपा में की समीक्षा बैठक जिला प्रशासक द्वारा जिलाधीश कार्यालय में की गई जहां सभी बिन्दुओं पर विभागवार चर्चा की गई। लेकिन बीते समय में नगर पालिका के ठेकेदारों द्वारा किए कार्यों के संबंध में विचाराधीन भुगतान की फाईलों पर अभी कोई चर्चा नहीं की गई। जिससे ठेकेदारों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसी स्थिति में कैसे शहर के विकास कार्य हो पायेंगे। 
G-W2F7VGPV5M