फांसी लगाकर दो महिलाओं ने की आत्महत्या | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। गुरूवार को करैरा और गोवर्धन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पहली घटना करैरा की ग्राम सढ़ की है। जहां अनीता पत्नी मनोज रावत उम्र 21 वर्ष ने छत के कुंदे में स्टॉल डालकर फांसी लगा ली।

जबकि दूसरी घटना गोवर्धन थाने के ग्राम गाजीगढ़ में घटित हुई। यहां ज्योति पत्नी दिनेश परिहार उम्र 20 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं के कारण अज्ञात हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। वहीं मर्ग कायम कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M