शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहर के एक रिटायर्ड बैंक प्रबंधंक ने कलेक्टर से अपनी पत्नि के साथ पहुंचकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। बुजुर्ग दंपत्ति अपने रिटायरमेंट के बाद से अपनी सिक्योरिटी डिपोजिट न मिलने को लेकर नाराज थे। इस मामले की शिकायत पर कलेक्टर ने मामले में जांच की बात कही।
जानकारी के अनुसार महेश कुमार शर्मा जो कि मार्च 2012 में सहकारी केन्द्रीय बैंक से रिटायर्ड हुए है। महेश कुमार शर्मा ने अपनी पत्नि के साथ कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से गुहार लगाई कि रिटायमेंट के बाद प्रार्थी का बैंक से कोई भी लेना देना नहीं थ। सभी शाखाओं के नोड्यूज प्रमाण पत्र लेकर वह भी संस्थ्या को देे दिए।
उसके बाद लगातार चक्कर लगाने के बाद भी उसकी सिक्योरिटी डिपॉजित राशि 87808 रूपए और बीमा राशि 29669 रूपए लेना थे। बुजुर्ग महेश का कहना है कि अब बुडापे में उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। उसके बाबजूद भी वह लगातार बैेक के चक्कर लगा रहे है। परंतु उनकी कोेई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते अब वह अपनी पत्नि के साथ मरना चाहते है। जिसपर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए कार्यवाही करने की बात कही।