महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का फूंका पुतला, दिया ज्ञापन | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया एवं साथ ही भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाये।

सोमवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा भार्गव सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी अस्पताल चौराहे पर एकत्रित होकर बढ़ती महंगाई का पुतला फूंका, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बढ़ती महंगाई का पुतला जलाया।

कांग्रेस से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा भार्गव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहें है साथ ही खाद्य सामग्री का दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाओं के लिए आज रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।