चना, मसूर एवं सरसों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि आज | Shivpuri News

शिवपुरी। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में चना, मसूर एवं सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में 10 फरवरी से पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2020 है। सभी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन करायें।

चना, मसूर एवं सरसों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया गेहूं उपार्जन के लिए की जाने वाले प्रक्रिया के अनुसार ही की जा रही है। जिले में गेंहू पंजीयन के लिए 45 केन्द्र बनाए गए हैं। उन्हीं केन्द्रों पर चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन किया जाएगा।