अस्पताल में वृद्ध की मौत, ढूढें नही मिले परिजन, पुलिस ने दफनाया | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के लिए भर्ती 60 साल के मरीज की रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार को दिन भर तलाशने के बाद भी परिजन नहीं मिले। पुलिस ने शव को दफना दिया है।

संतोष (60) पुत्र रघुवीर सेन निवासी गोशाला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में 12 जनवरी को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 16 फरवरी की रात करीब 9.42 बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल चौकी पर सूचना दी।

जहां से देहात थाने को मृतक के पते पर परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए कहा गया। लेकिन मौके पर कोई भी परिजन नहीं मिला। पूरे दिन इंतजार के बाद संतोष सेन के शव को नगर पालिका की मदद से दफना दिया गया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध टीबी सहित अन्य बीमारियां थीं।