रिफलिंग में दौरान गैंस का रिसाव, वैन में लगी आग स्वाहा | karera news

करैरा। खबर जिले के करैरा कस्बे से आ रही हैं जहां करैरा नगर की सिद्धेश्वर कॉलोनी करैरा में टीला रोड पर सोमवार को रिफलिंग के समय गैस रिसाव हो गया है। जिससे ओमिनी वैन आग की लपटों में घिरी नजर आई।

आग लगने के बाद आसपास भगदड़ मच गई। खास बात यह है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने की ओर विशेष ध्यान ही नहीं दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते सिलेंडर की गैस खतम हो गई और आग स्वयं ही बुझ गई।

बताया जा रहा है कि साहू जाति का व्यक्ति अवैध रूप से गैस रिफलिंग कर रहा था। लेकिन घटना के बाद मौके से भाग गया। गाड़ी मालिक भी सामने नहीं आया है। वहीं नगर में आठ से दस स्थानों पर अवैध गैस रिफलिंग की जाती है। जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।