शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाने के ग्राम खडीचरा में गोली मारकर युवक की हत्या कर फरार हुए आरोपियों में से तीन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में करन सिंह और उसका बेटा सहित रामकुमार उर्फ भूरा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी करन सिंह और ब्रजेश यादव को जौरा घाटी से गिरफ्तार किया है। जबकि भूरा को खड़ीचरा गांव से पकड़ा था। इस हत्याकांड मेें शामिल दो आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों में एक ग्राम पंचायत सचिव हैं।