नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना के हटते ही नपा से होने लगी भ्रष्टाचारियों की विदाई | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा के पद से हटते ही प्रभारी मंत्री ने भ्रष्टाचारियो की सफाई करना प्रारंभ कर दिया है पहले नगर पालिका परिषद में टेलीफोन अटेंडर पुरेन्द्र राणा को नगर पालिका से रिलीव किया गया। लेकिन राजनीतिक दवाब ओर भ्रस्टाचारियो के मंसूबे उसको फिर वापिस नगर पालिका लेकर आ गए ।

इसी के चलते काफी लंबे समय से कई भ्रष्टाचार के आरोप के चलते एस के मिश्रा की भी नगर पालिका परिषद शिवपुरी से विदाई हो गई है और उनको उनके मूल विभाग पी एच ई वापिस रिलीव कर दिया गया है। यह पूरी कार्यवाही शिकायत पर की गई है।

जिसमे उन्होंने कार्यपालन यंत्री और प्रभारी मंत्री को एस के मिश्रा की भ्रस्टाचार सम्बन्धी शिकायत की थी। जिस पर प्रभारी मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर ने नगर पालिका शिवपुरी में सफाई अभियान के साथ नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखे हुए थे। अब देखते है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार कम होता है या फिर इसी तरह चलेगा। 
G-W2F7VGPV5M