दहेजलोभी ससुरालजनों ने रिजवाना को घर से निकाला,मामला दर्ज | kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित युवती को उसके ससुराल वाले मानसिक रूप से परेशान करते हुए उससे दहेज की मांग कर रहे थे। जब उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया।  जिसकी शिकायत पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने जाकर की। जिस पर पुलिस ने ससुरालीजनों पर भादवि की धारा 498 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता रिजवाना बानो पत्नी अजमल अली उम्र 22 वर्ष का विवाह अगस्त 2019 में हुआ था। विवाद के कुछ माह बाद ही आरोपीगण पति अजमल अली, ससुर शौकीन अली, सास जौरा बाई और जेठ सराफत अली उससे दहेज की मांग करने लगे।

उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया एवं उसकी मारपीट कर  से घर में रखने से इंकार कर दिया। जिस पर पीडि़ता अपने मायके पहुंची और अपने परिवार के साथ थाने जाकर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है।