परिजन खेत पर थे नव विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली | karera news

Bhopal Samachar

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग की सुनारी चौकी क्षेत्र के सड गांव से आ रही हैं। गांव में निवासरस एक 21 वर्षीय विवाहिता अपने घर में परिजनो को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता की 2 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।  

जानकारी के अनुसास सड गांव मे निवासरत अलीसा (21) पत्नी मनोज रावत निवासी ग्राम सड़ द्वारा फांसी लगाने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ससुर मेहताब सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य खेत पर थे।

दोपहर करीब 1 बजे घर आया तो मुख्य द्वार की अंदर से कुंदी बंद थी। कुछ देर इंतजार के बाद छत से कूदकर आया और देखा कि अनीसा तौलियो के फंदे पर झूल रही है।
G-W2F7VGPV5M