HOSPITAL से ड्यूटी से लौट रहे शासकीय चिकित्सक को लूटा

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में कंजर डेरा मोड हाईवे से आ रही है। जहां बीते रोजे अपनी ड्यूटी से लौट रहे एक शासकीय चिकित्सक को लुटेरों ने निशाना बनाकर लूट लिया। इस मामले की शिकायत पीडित डॉक्टर ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर सुनील जैन जो कि शासकीय चिकित्सालय करैरा में पदस्थ है। बीती रात्रि वह अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर के लिए निकले। तभी कंजर डेरा के पास में एक शादी समारोह चल रहा था। इस शादी समारोह से कुछ दूरी पर आरोपी पप्पू उर्फ धर्मेन्द्र राय निवासी टीला और शिवा जाटव निवासी करैरा ने डॉक्टर को रोक लिया।

उसके बाद उक्त आरोपीयों ने डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए पर्स और एक हजार रूपए छिना लिए। जैसे तैसे डॉक्टर ने अपना मोबाईल बचाया और उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उक्त आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर दोनों आरोपीयोें के खिलाफ धारा 392 ताहि 11/13 मप्र डकैती अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।