पंचकल्याणक की 8वीं वर्षगांठ: 23 फरवरी वार्षिक विमानोत्सव, साधुकपा मांगलिक भवन लोकार्पण

Bhopal Samachar

पिछोर। बामौरकलाँ में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंच शिखर मंदिर में 7 वर्ष पूर्व आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विघासागर महाराज के आर्शीवाद से व उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक 18 से 23 फरवरी 2013 को हुआ था जिसको चिरस्थाई करने के लिए 23 फरवरी 2020 भव्य विमानोत्सव समारोह व सुधाकृपा मांगलिक भवन का भव्य लोकर्पण मुनिश्री 108 निर्णयसागर जी व मुनिश्री 108 पदमसागर जी के सानिध्य में किया जा रहा है।

यह आयोजन मुनिश्री जिनानंद सागर,ब्रहमचारी बहन सुषमा दीदी,ब्र.वर्षा दीदी,ब्र.बबीता दीदी जन्मस्थली बामौरकलाँ में किया जा रहा है कीर्ति जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, दोपहर 12:15 श्रीजी चल समारोह, दोपहर 1:30 श्री सुधाकलश मांगलिक भवन का लोकार्पण(केपी सिंह कक्काजू पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक)द्धारा किया जाएगा।

श्रीजी का मंगल प्रवेश, कलशाभिषेक, मुनिश्री के मंगल प्रवचन, शाम 4:30 सामुहिक प्रतिभोज, सांय 7:00 मंगल आरती,प्रवचन 7:30 आचार्य भगवन द्धारा रचित मूकमाटी महाकाव्य पर आधारित टेलीफिल्म्स का प्रसारण, 8:45 अखिल कवि सम्मेलन आयोजन किया जाएगा जिसमें आमंत्रित अतिथि क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू ,प्रहलाद सिंह यादव (जनपद अध्यक्ष) महासचिव म.प्र. काग्रेंस कमेटी मौजूद रहेगे।
G-W2F7VGPV5M