करंट लगने से 13 वर्षीय बालिका की मौत | karera news

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे से आ रही हैं।बताया जा रहा हैं कि अपने पिता के दोस्त के साथ अपने भाई के साथ आई एक 13 वर्षीय बालिका की करंट लग जाने से मौत हो गई। उसे झांसी अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार रजनी कुशवाह (13) वर्ष निवासी अमरपुर जिला झांसी ग्राम खिरिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गई थी। वहां शादी समारोह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह अपने घर लौटकर जा रही थी।

तभी अपने भाई के साथ पिता के दोस्त बालाराम झा निवासी दिनारा के घर रुक गई। जहां घर में अंदर वाटर हीटर लगा हुआ था। तभी बालिका उसके संपर्क में आ गई और उसे जोरदार करंट लग गया। उसे झांसी ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।