चार मार्च से शुरू होंगी परीक्षा, पहली बार बोर्ड पैटर्न पर हो रही हैं आयोजित | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। करीब दशक भर बाद 5वीं व 8वीं कक्षा की परीक्षाएं पुनः बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होने जा रही हैं। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने सोमवार को टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी। 27 मार्च तक चलेंगी।

इसी अवधि में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं भी हैं, इसलिए इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएंगी। 5वीं की परीक्षा दोपहर 1ः30 से 4 बजे तक, जबकि 8वीं की परीक्षा दोपहर 1ः30 से 4ः30 बजे तक आयोजित होगी।

4 मार्च को 5वीं व 8वीं का विशिष्ट भाषा का प्रश्न पत्र होगा। 5 मार्च को दोनों कक्षाओं के अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों का सामान्य हिंदी विषय का प्रश्न पत्र आयोजित होगा। 9 मार्च को 5वीं का सामान्य अंग्रेजी, जबकि 8वीं का विज्ञान, 17 मार्च को गणित व 20 मार्च को 5वीं का पर्यावरण अध्ययन व 8वीं का सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र आयोजित होगा।