अभिलेखा शर्मा की मौत के मामले में ITBP के जवान पर मामला दर्ज | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा से आ रही है। जहां 19 जनवरी को एक महिला की लाश उसके ही घर के पास स्थिति एक कुएं में मिली थी। इस मामले की सूचना मृतक के परिजनों ने भौंती थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकाला। इस मामले में मृतिका के पिता ने अपने ही दामाद पर हत्या का आरोप लगाया थे। पुलिस ने  जांच के बाद मृतिका के पति पर मामला दर्ज कर लिया है।

जैसा कि विदित हैं कि अभिलेखा शर्मा पत्नि नीरज शर्मा उम्र 32 साल निवासी पिपरा की लाश बीते रोज घर के पास स्थिति एक कुएं में मिली थी। इस मामले की सूचना पर भौंती थाना प्रभारी अशोकबाबू शर्मा मौेके पर पहुंचे। जहां लाश को कुएं से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था।

मृतिका अभिलेखा शर्मा के पिता कमलकिशोर शर्मा जो कि हिम्मतपुर पंचायत के सरपंच है का आरोप है कि उनका दामाद नीरज आईटीव्हीपी में सैनिक है। वह आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। पिता का आरोप था कि उसके दामाद ने ही उसकी हत्या कर लाश को कुए में फैंका हैं।

हांलाकि बताया गया है कि दोनों की शादी को लगभग 12 साल हो गए है। उसकी एक 9 साल की बेटी भी है। नीरज शराब का आदि है। जिसके चलते वह आए दिन मृतिका के साथ मारपीट करता था।

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर आईटीबीपी के जवान नीरज शर्मा उसकी मां सुखदेवी शर्मा के खिलाफ मृतिका अभिलेखा को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया हैं।