महिला मंडल: प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण का दिया संदेश | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। गहोई वैश्य महिला मंडल शिवपुरी द्वारा फैंसी ड्रेस, रंगोली, और सलाद सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन शिवपुरी में गहोई समाज की सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं से पहले गहोई वैश्य महिला मंडल की साधारण सभा की विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें विगत वर्ष की आय व्यय एवं विभिन्न आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं के लिए श्रैष्ठ राजस्थानी पहनावे के लिए मेघा बडेरिया,  महिलाओं की सलाद सजाओ प्रतियोगिता जिसमें प्रथम रितिका कनकने, द्वितीय राखी पहारिया, तृतीय सोनिका गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया, रंगोली प्रतियोगिताओं में बालिकाओं मे प्रथम मिल्की बिलैया, द्वितीय यगिका चऊदा, तृतीय शिवानी गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया, फैंसी ड्रेस में बच्चों में प्रथम माही गुप्ता, द्वितीय कुश पहारिया  तृतीय कृष्णा गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओ के माध्यम से सलाद सज्जा, रंगोली सज्जा में बेटी बचाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण से संबंधित आकर्षक साज-सज्जा किए गए। बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से बहुत ही प्रशंसनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित महिलाओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैन महिला मण्डल की अध्यक्ष रेणु जैन, अग्रवाल मारवाड़ी महिला मण्डल समाज की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल का स्वागत गहोई वैश्य महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल के साथ किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं में मंचासीन निर्मला गहोई, संरक्षक गीता नगरिया, संरक्षक अनीता सेठ, एव चौरासी क्षेत्र समाज के अध्यक्ष शिव शंकर सेठ, गहोई समाज के अध्यक्ष मनोज बड़ेरिया, गहोई समाज के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सेठ, सचिव कमल कनकने का पुष्प गुच्छ शाल एवं श्रीफल के द्वारा महिला मंडल की पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मंडल सचिव तरूणा नीखरा द्वारा किया। कार्यक्रम को सहयोग करने में प्रमुख रूप से सहयोगी संजू सेठ,अनिल डेंगरे, मनोज सोनी, जितेंद्र गेड़ा, मुकेश खंताल, राम नारायण निगोती, रामसनेही बरसैयां, सुरेंद्र बड़ेरिया (बल्लू), मनीष लहरिया, ओम प्रकाश मिसुरिया रहे।
G-W2F7VGPV5M