घर पर अकेली थी बहू, जेठ ने कर दी मारपीट, मामला दर्ज | Shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज में रहने वाली एक महिला से उसके जेठ ने मारपीट कर दी। फरियादी भारती पत्नी राजू जाटव ने बताया कि 22 दिसंबर को उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। वह अपने बच्चे के साथ घर पर थी।

शाम के समय उसका जेठ मनोज जाटव आया और कहने लगा जाने को कहा। जब मना कर दिया तो गाली-गलौज करने लगा और मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।