कर्मचारियों से किया हर बादा निभायेगी सरकार: विधायक राठखेडा | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कलयुग में संगठन ही शक्ति है। और संगठन की आत्मा कर्मचारी होते हैं। सभी कर्मचारियों को संगठित होकर कार्य करना चाहिये। कर्मचारी वो शिल्पकार होते है जो शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं तथा योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन कराकर समूचे समाज का भला करते हैं। हमारी सरकार कर्मचारियों से किया हुआ हर वादा निभायेगी।

कर्मचारियों की हर समस्या का निराकरण कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिये हम द्रड़ संकल्पित हैं। यह बात पोहरी विधायक सुरेश राठखेंड़ा ने मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के नव वर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह में कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुरेश राठखेंड़ा विधायक पोहरी, हरवीर सिंह रघुवंशी प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, केशव सिंह तोमर पूर्व सांसद प्रतिनिधि, राकेश गुप्ता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, अजय शर्मा समाजसेवी, चन्द्र शेखर शर्मा बाबूजी कर्मचारी कांग्रेस के जिला संगठक, ओमप्रकाश शर्मा कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तथा उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम के अयोजक हरीश शाक्य कर्मचारी कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्पागत किया। मंच का संचालन महावीर मुदगल एवं अरविन्द सरैया द्वार संयुक्त रूप से किया गया। सभी का आभार कार्यक्रम आयोजक हरीश शाक्य हर्षित द्वारा व्यक्त किया गया।

आगे की जानकारी में कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार सरैया ने वताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवीयों का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में डॉ.एएल शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ.पीके खरे, महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित श्रीमति अल्का श्रीवास्तव, मनोज निगम सहायक संचालक, अंगद सिंह तोमर बीआरसीसी, विनोद मुदगल पूर्व वीआरसीसी पोहरी, उमेश कारारे प्रभारी प्रचार्य सेंवढ़ा, लालजू शाक्य जिला मलेरिया अधिकारी, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, सिस्टर ट्यूटर आदि।

सेवानिवृत कर्मचारियों में पुरूषोत्तम कांत शर्मा पूर्व प्राचार्य, धर्मेन्द्र शर्मा पूर्व डिप्टी रेंजर, विनोद शुक्ला शिक्षक, अरूण भार्गव, वायपीएस जादौन, पाठक जी,एवं शासकीय अभिभाषक अस्फाक अहमद खांन, अपर शासकीय अभिभासक हेमन्त कटारे, धीरज जामदार, अखिलेश महादुले एवं कर्मचारी संगठनों में कर्मचारी हित में कार्य करने पर दुर्गा प्रसाद ग्वाल वन कर्मचारी संघ, रसीद खांन साविर जिलाध्यक्ष, अरविन्द सरैया जिला उपाध्यक्ष म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस, राज कुमार सरैया संभागीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ एवं जिलाध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, मनमोहन जाटव राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संघ आदि को भी शॉल श्रीफल देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कर्मचारी कांग्रेस के जिला सचिव नवल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रधान, अजमेर सिंह यादव, कैलाश रघुवंशी, रसीद खांन साबिर, दुवे जी बाथम, गोविन्द श्रीवास्तव, रोहिणी अवस्थी, अतरसिंह धानुक, राकेश भटेले, पिपिन पचौरी, अमरदीप श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, राजा वावू आर्या, श्रीमती वंदना शर्मा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, केनी जैन, तारिक सिद्वकी, जनक सिंह रावत, प्रदीप नरवरिया, वृजेन्द्र भार्गव, अख्तर खांन, राजेन्द्र शर्मा, सरोजनी अड़ागले, श्रीमती सुधा भट्ट, श्रीमती भगवती कोली आदि उपस्थित थे। इस सफल आयोजन में व्यवस्था प्रभारी अंकित दांतरे आदित्य उपाध्याय की अहम भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M