सर्व ब्राहृमण समाज वार्ड 38 की कार्यकारिणी की घोषित, कमरलाल अध्यक्ष | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शिवपुरी शहर में ब्राह्मण बंधुओं का सर्वे कार्य पूर्ण कराये जाने के बाद सामाजिक कार्यों में विप्र बंधुओं की अधिक से अधिक सहभागिता एवं एकजुटता के लिये प्रयास तेज कर दिये गये हैं। सर्व ब्राह्मण समाज अव प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ साथ सक्रिय कार्यकारिणी के गठन में जुट गया है।

सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार सरैया ने बताया कि गत दिवस वार्ड नम्बर 38 में अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकारिणी के निर्वाचन के सम्बंध में बैठक सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुरूषोत्त्म कांत शर्मा की अध्यक्षता में ठाकुर बाबा के मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम एवं ठाकुर बाबा की पूजा अर्चना के साथ किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं से सामाजिक कार्य हेतू सु़झाव आमंत्रित किये गये। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश शर्मा उपस्थित थे। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने समाज द्वारा संचालित सभी कार्यों से विप्र बंधुओं को अवगत कराया। तथा सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक कार्यों में सहभागिता देने का भी आव्हान किया। इसके पश्चात निर्वाचन प्रभारी अरविन्द सरैया द्वारा निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया।

सर्वसम्मति से वार्ड नम्बर 38 की कार्यकारिणी में वार्ड अध्यक्ष कमरलाल शर्मा, उपाध्यक्ष शिवनारायण भार्गव, सचिव सुरेश पाण्डेय, संगठन मंत्री राजकुमार शर्मा, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा, नलिन अवस्थी, दीपक चतुर्वेदी, विजय कृष्ण कोठारी, एसएन कटारे, अरविन्द उपाध्याय, अरूण तिवारी, नीरज मुदगल निर्वाचित हुये। वार्ड नम्बर 38 के नव निर्वाचित अध्यक्ष कमरलाल शर्मा ने कहा कि वे समाज हित में पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेंगे। तथा अगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।  
 
बैठक में प्रमुख रूप से महेश शर्मा, कमरलाल शर्मा, राकेश विरथरे, बैजनाथ तिवारी, हरीश कुमार तिवारी, दीपक चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, महेन्द्र नायक, नलिन अवस्थी, जगदीश प्रसाद त्रिवेदी, कृष्ण गोपाल भार्गव, एसएन कटारे, भानु प्रकाश त्रिपाठी, कैलाश नारायण भार्गव, जगदीश प्रसाद भार्गव, अरूण कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार उपाध्याय, सूरज शर्मा, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, नीरज मुदगल, के एल शर्मा, शिवनारायण भार्गव, नरेन्द्र कुमार शर्मा, महेश शर्मा, सुरेश कुमार पाण्डेय, बाबूलाल शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, विजय कृष्ण कोठारी, अरूण कोठारी, वालकृष्ण पांडे आदि उपस्थित थे। सभी ने निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाईयां प्रेषित की हैं।
G-W2F7VGPV5M