गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पोलो ग्राउण्ड में आयोजित होगा | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। देश का 71 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और समारोह का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर किया जाएगा। यह समारोह कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगी और जिले की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग थीम पर संदेश देते हुए आकर्षक झांकियां निकली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत मे पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।