दहेज के लिए ससुरालियो ने बहू को घर से निकाला, लोधी फैमिली पर मामला दर्ज | Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। भौंती के ग्राम सिरसोना के रहने वाली एक महिला को उसके पति और सास-ससुर ने मिलकर दहेज न लाने पर विवाह के एक साल बाद ही घर से भगा दिया। जिससे पीडि़ता ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 34 साहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नवल कुमारी पत्नी बारेलाल लोधी का विवाह वर्ष 2018 में आरोपी नीरज पुत्र रामसेवक लोधी के साथ हुआ था। विवाह के एक साल तक तो आरोपी ने पीडि़ता को ठीक ढ़ंग से रखा लेकिन कुछ समय बाद ही उसके पति नीरज, सास कुसुम और ससुर रामसेवक लोधी ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

आरोपीगण उससे दहेज में रूपयों की मांग कर रहे थे। जब पीडि़ता आरोपियों की मंाग को पूरी नहीं कर सकी तो आरोपियों ने उसे घर से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर जाकर रहने लगी।

इस दौरान कई बार आरोपियों से सुलह के प्रयास हुए। लेकिन वह उसे अपनाने के लिए राजी नहीं थे। जिससे पीडि़ता ने आरोपियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया और उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
G-W2F7VGPV5M